चम्पावत,
*मा.मुख्यमंत्री के पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को जनभागीदारी से मिल रहा बल*
*लगभग 250 पौधों का वन पंचायत क्षेत्र में स्थानीय लोगों के सहयोग से सफलतापूर्वक हुआ रोपण*
माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के पर्यावरण संरक्षण एवं हरित उत्तराखण्ड के संकल्प को साकार करने की दिशा में हरेला महोत्सव के अंतर्गत विकासखंड बाराकोट में लगातार वृक्षारोपण अभियान संचालित किया जा रहा है इसी क्रम में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के मार्गदर्शन में ग्राम प्रधानों, वन पंचायतों एवं स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से विकासखंड के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया गया।
खंड विकास अधिकारी बाराकोट अवनीश उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि हरेला महोत्सव से प्रारंभ हुए इस अभियान के तहत विकासखंड कार्यालय में शेष बचे लगभग 250 पौधों का आज बाराकोट वन पंचायत क्षेत्र में स्थानीय लोगों के सहयोग से सफलतापूर्वक रोपण कराया गया। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि पौधों का संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देना भी है।
खंड विकास अधिकारी ने कहा कि जनसहभागिता से संचालित यह अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल है। उन्होंने सभी ग्राम प्रधानों, वन पंचायतों एवं स्थानीय नागरिकों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए लगाए गए पौधों के नियमित संरक्षण एवं देखभाल का आह्वान किया।
Jaya punetha editor in chief ।




