सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा चलाया गया सघन प्रवर्तन अभियान* 

Spread the love

चम्पावत

*सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा चलाया गया सघन प्रवर्तन अभियान*

*जनपद में परिवहन विभाग का सघन प्रवर्तन अभियान, 66 वाहनों के चालान, नियमों के पालन की अपील*

मा. सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों तथा मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सड़क सुरक्षा के संबंध में दिए गए दिशा निर्देशों एवं जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के मार्गदर्शन में जनपद चम्पावत में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) टनकपुर-चम्पावत के नेतृत्व में बाराकोट, लोहाघाट, पाटी एवं चम्पावत क्षेत्रों में व्यापक वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान एआरएम लोहाघाट के साथ संयुक्त प्रवर्तन कार्रवाई भी की गई।

अभियान के दौरान मोटर वाहन अधिनियम एवं नियमों के विभिन्न प्रावधानों के उल्लंघन पर कुल 66 वाहनों के चालान किए गए। जांच में 06 वाहन बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस, 04 वाहन बिना फिटनेस प्रमाणपत्र तथा 05 वाहन बिना कर (टैक्स) संचालित पाए गए, जिनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।

प्रवर्तन के दौरान किशोर द्वारा स्कूटी चलाते पाए जाने पर वाहन को कोतवाली चम्पावत में सीज किया गया। वहीं बिना परमिट, बिना फिटनेस एवं बिना टैक्स संचालित एक अन्य वाहन को कोतवाली लोहाघाट में सीज किया गया।अभियान के दौरान उत्तराखण्ड परिवहन निगम (UTC) की एक बस में प्रेशर हॉर्न का प्रयोग पाए जाने पर भी चालान कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

परिवहन विभाग ने सभी वाहन स्वामियों एवं चालकों से अपील की है कि वे वाहन संचालन के दौरान वैध ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस प्रमाणपत्र, टैक्स, परमिट सहित सभी आवश्यक अभिलेख अद्यतन रखें तथा यातायात नियमों का पूर्ण पालन करें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जनपद में ऐसे प्रवर्तन अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे।

अभियान में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) मनोज बगोरिया, परिवहन कर अधिकारी (TTO) प्रमोद चौधरी, परिवहन उप निरीक्षक (TSI) आनंद सिंह बिष्ट, परिवहन सहायक निरीक्षक (TAI) राजेन्द्र प्रसाद, परिवहन आरक्षी श्री नीरज कुमार, परिवहन आरक्षी निशा जोशी तथा वाहन चालक फकीर कुमार उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।