जिला पंचायत द्वारा जनपद में सघन स्वच्छता अभियान प्रारंभ।

Spread the love

चम्पावत 23 मई 2025

 

*जोड़ मेले से पहले जनपद में चलेगी जटायु की लहर*

 

*जिला पंचायत ने शुरू किया सघन स्वच्छता अभियान*

 

आगामी तीन दिवसीय जोड़ मेले और जनपद में स्वछता को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी श्री नवनीत पांडे के निर्देशानुसार जिला पंचायत द्वारा जनपद में सघन स्वच्छता अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य मेला क्षेत्र सहित पूरे जनपद को स्वच्छ और सुंदर बनाना है।

अभियान के अंतर्गत ‘जटायु’ वाहन के सहयोग से खेतिखान क्षेत्र से कूड़ा उठाव कार्य शुरू किया गया है। जनपद के विभिन्न हिस्सों में फैले कूड़े-कचरे के ढेरों को चिन्हित कर उन्हें उठाकर निर्धारित डम्पिंग ग्राउंड में निस्तारित किया जाएगा।

 

अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत कमलेश सिंह बिष्ट ने जानकारी दी कि स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु जनपद के सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की योजना भी है, जिससे खुले में कूड़ा फेंकने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध जुर्माना लगाया जा सके।

जनसहयोग के बिना स्वच्छता संभव नहीं है। जिला पंचायत जनमानस से अपील करता है कि वे खुले में कूड़ा न फेंकें और स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में प्रशासन का सहयोग करें। Editor in chief jaya punetha संवाददाता पूजा भट्ट की रिपोर्ट।

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

9411399134

7817899503