मानसून के दौरान यातायात सुरक्षित एवं सुचारू रखने हेतु सड़कों में सफाई और झाड़ी कटान कार्य जारी*

Spread the love

चम्पावत

*मानसून के दौरान यातायात सुरक्षित एवं सुचारू रखने हेतु सड़कों में सफाई और झाड़ी कटान कार्य जारी*

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में तथा जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के आदेशों के अनुपालन में जनपद के राष्ट्रीय राजमार्गों पर मानसून सत्र के दौरान आवागमन को सुचारू एवं सुगम बनाए रखने के लिए व्यापक स्तर पर निरोधात्मक कार्य किए जा रहे हैं।

जिला प्रशासन द्वारा मानसून के दौरान भारी बारिश और भूस्खलन के कारण यातायात बाधित न हो, इसके लिए सभी संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को सतर्क रहने और त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तथा अन्य संबंधित सड़क निर्माण एजेंसियों द्वारा जनपद के विभिन्न संवेदनशील और प्रमुख स्थानों पर निरंतर रखरखाव एवं सफाई का कार्य किया जा रहा है।

राजमार्गों पर यात्रियों की सुरक्षा और दृष्टि-सीमा (विजिबिलिटी) को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बसतिया के समीप विस्तृत झाड़ी कटान (बुश कटिंग) का कार्य संपन्न कराया गया है। इसके साथ ही, सड़कों पर एकत्र होने वाले मलबे को हटाने के लिए मूक क्लीनिंग (मलबा सफाई) और जलभराव की समस्या से निपटने हेतु नालियों की विशेष सफाई का कार्य तीव्र गति से निष्पादित किया गया है।

जिला प्रशाशन द्वारा मानसूनी बारिश के दौरान आम जनता, पर्यटकों और स्थानीय निवासियों की यात्रा को सुरक्षित बनाना तथा किसी भी प्रकार के मार्ग अवरोध की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देकर यातायात को बिना किसी बाधा के चालू रखना है।

Jaya punetha editor in chief ।