*दीपावली पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग और राजस्व विभाग द्वारा चम्पावत में संयुक्त चेकिंग अभियान*।

Spread the love

चंपावत 17 अक्टूबर 2025

*दीपावली पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग और राजस्व विभाग द्वारा चम्पावत में संयुक्त चेकिंग अभियान*

दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदय के निर्देशों के क्रम में, खाद्य सुरक्षा विभाग और राजस्व विभाग द्वारा शुक्रवार को चम्पावत मार्केट स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों में संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। त्योहारों में मिठाई की खपत बढ़ने की संभावना के दृष्टिगत निरीक्षण के दौरान विशेष रूप से मिठाई तथा किराना स्टोर सहित लगभग 10 प्रतिष्ठानों का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान खाद्य कारोबारकर्ताओं को मिठाईयों में रंगों का प्रयोग कम करने, तथा शुद्ध एवं ताज़ी मिठाइयाँ बनाने और विक्रय करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, किराना खाद्य सामग्री विक्रेताओं को उच्च गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री रखने और एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थों के संबंध में विशेष सावधानी बरतने के सख्त निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान मुख्य बाज़ार स्थित मिठाई की दुकानों से खोया बर्फी, लड्डू, बेसन मिठाई, गुलाब जामुन आदि, जबकि विशाल मेगामार्ट एवं रिलायंस स्टोर से पैक्ड मिठाइयों के नमूने लेकर जांच हेतु राजकीय लैब, रुद्रपुर को प्रेषित किए जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। अभियान दल में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती योगिता तिवारी, तहसीलदार श्री ईश्वर राम, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तहसील चम्पावत श्री बची सिंह जीना, तथा खाद्य सुरक्षा विभाग से कार्मिक श्री दिनेश फर्त्याल एवं श्री राकेश भट्ट सम्मिलित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।