कांग्रेस में अब थोपे गए पदाधिकारी नहीं बल्कि, जन कसौटी में तराशे से गए चेहरों को ही मिलेगा महत्व।

Spread the love

मानेश्वर समाचार।

5 सितंबर 2025

कांग्रेस में अब थोपे गए पदाधिकारी नहीं बल्कि, जन कसौटी में तराशे से गए चेहरों को ही मिलेगा महत्व।

चार सदस्यीय पर्यवेक्षकों के द्वारा ब्लॉक, नगर तथा ग्रामीण स्तर में की जा रही है रायसुमारी।

लोहाघाट। कांग्रेस पार्टी अतीत से सबक लेते हुए अब अपना भविष्य ऐसे हाथों में सौंपने जा रही है जो पार्टी के नेताओं की नहीं जनता की पसंद के होंगे। अब पार्टी संगठन में कोई “थोकदारी” नहीं बल्कि उन व्यक्तियों को नेतृत्व सौंपा का जाएगा जो जनता की कसौटी में तराशे गए होंगे। इस बात की टोह लेने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से आज संगीता बेनीवाल के नेतृत्व में प्रांतीय कांग्रेस के पर्यवेक्षक राजेंद्र पाल द्वारा यहां रायसुमारी की गई। इस दौरान पर्यवेक्षकों द्वारा यह भी लोगों से आईडिया लिया जा रहा है, कि किस प्रकार संगठन को मजबूत करने के बल पर कांग्रेस की पुनः सत्ता में वापसी हो सकती है?

रायसुमारी का यह कार्य ऐसे किया जा रहा है कि उसमें दूसरे व्यक्ति तक भनक भी नहीं लग रही है।

अभी तक टनकपुर, बनवसा, चंपावत, पाटी के बाद आज लोहाघाट में कार्यकर्ताओं और समाज के हर वर्ग से रायसुमारी करने के साथ संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं से आइडिया भी लिए गए। हालांकि पार्टी द्वारा एआईसीसी की ओर से राजस्थान की पूर्व मंत्री सुनीता बेनीवाल के साथ पीसीसी की ओर से नानकमत्ता के विधायक गोपाल राणा, वरिष्ठ नेता गणेश उपाध्याय व राजेंद्र पाल को इस टीम में शामिल किया गया है। किंतु लोहाघाट में पर्यवेक्षक के सहयोग के लिए राजेंद्र पाल ही रायसुमारी कर रहे थे। स्थानीय लोनिवी के निरीक्षण भवन में हुई रायसुमारी में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। श्रीमती सुनीता बेनीवाल का पर्वतीय परंपरा के अनुसार उनका महिलाओं एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने भावपूर्ण स्वागत किया।

jaya punetha editor in chief ।