*पुल्ला गुमदेश उप तहसील का मुख्यालय अब किमतोली में: शासन की अधिसूचना जारी*।

Spread the love

चम्पावत 27 अप्रैल 2026

*पुल्ला गुमदेश उप तहसील का मुख्यालय अब किमतोली में: शासन की अधिसूचना जारी*

उत्तराखंड शासन के राजस्व अनुभाग-1 द्वारा जनपद चम्पावत की उप तहसील पुल्ला गुमदेश के मुख्यालय परिवर्तन के संबंध में महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की गई है।

यह निर्णय प्रशासनिक सुगमता एवं क्षेत्रीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्यपाल द्वारा उत्तर प्रदेश साधारण खण्ड अधिनियम, 1904 की धारा 21 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए पूर्व में निर्गत अधिसूचनाओं में संशोधन की स्वीकृति प्रदान की गई है।

नवीन आदेश के तहत अब उप तहसील पुल्ला गुमदेश का मुख्यालय पूर्व में निर्धारित गुरेली के स्थान पर किमतोली में स्थापित किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि उक्त उप तहसील का सृजन दिनांक 31 जनवरी 2015 को छीड़ाखाल को मुख्यालय बनाकर किया गया था, जिसके पश्चात संशोधन कर मुख्यालय गुरेली स्थानांतरित किया गया। वर्तमान अधिसूचना के माध्यम से अब किमतोली को नया प्रशासनिक मुख्यालय घोषित किया गया है।

Jaya punetha editor in chief ।