चम्पावत 11 नवंबर 2025
*निवर्तमान अपर जिलाधिकारी श्री जयवर्धन शर्मा का भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित — जिलाधिकारी एवं अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं*
जिला सभागार चंपावत में आज निवर्तमान अपर जिलाधिकारी श्री जयवर्धन शर्मा का भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
श्री शर्मा ने अपने संबोधन में जनपद चंपावत के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं चंपावत वासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा अपर जिलाधिकारी के तौर पर चंपावत में कार्य करने का अनुभव उनके लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को जनपद के विकास कार्यों में पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं टीम भावना के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने श्री शर्मा को उनके नए दायित्व हेतु शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में उत्कृष्ट प्रशासनिक दक्षता एवं संवेदनशीलता का परिचय दिया है। जिलाधिकारी ने उनके सहयोग एवं योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी एस खाती एवं अपर जिलाधिकारी श्री कृष्णा नाथ गोस्वामी ने भी उन्हें उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग में परीक्षा नियंत्रक के रूप में मिलने वाले महत्वपूर्ण दायित्व के सफल एवं पारदर्शी निर्वहन हेतु शुभकामनाएं दीं।
समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों ने श्री शर्मा के मार्गदर्शन, नेतृत्व एवं सौम्य व्यवहार के लिए उनका धन्यवाद करते हुए भविष्य में भी उनके मार्गदर्शन की अपेक्षा व्यक्त की।
Jaya punetha editor in chief ।



