दुग्ध संघ ने प्रत्येक गोठ में उन्नत गाय पालने के लिए किसानों को प्रेरित करने हेतु कसी कमर।

दुग्ध संघ ने प्रत्येक गोठ में उन्नत गाय पालने के लिए किसानों को प्रेरित करने हेतु कसी कमर।

गांव गांव में गोष्ठियां व पशु चिकित्सा शिविर लगाकर लोगों को जोड़ा जा रहा है दुग्ध संघ से- प्रबंधक राणा।

चंपावत। चंपावत दुग्ध संघ द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की परिकल्पना के मॉडल जिले में दुग्ध उत्पादन के जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर उत्पादकों को सम्मान से जीवन यापन करने के अवसर प्रदान करने हेतु कमर कस ली है। यह पहल दुग्ध संघ के नए प्रबंधन जीएस राणा के आने के बाद शुरू की गई है। श्री राणा ने ग्रामीण क्षेत्रों में दूध के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए धूरा, बरदोली, ढ़ोरजा, श्यामलाताल, भैंसाझाला, चंडीचैत, ललुआपानी, खतेड़ा, पल्सो में दुग्ध उत्पादन की गोष्ठियां एवं मुड़यानी, शिमलटा, पऊ, एवं सिरमोली में पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। प्रबंधक द्वारा आधिकारिक लोगों को डेयरी से जोड़ने की मजबूत पहल करते हुए पशु पालकों को डेयरी द्वारा दी जाने वाली कंपैक्ट पशु आहार, साईंलेज, मुफ्त चिकित्सा सुविधाए एवं परामर्श दिया जाता है। पशुओं में दूध की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए उन्हें मिनरल मिक्सर कैल्शियम आदि की भी आपूर्ति की जाती हैं। जिससे पशु स्वस्थ होगा तो उसके दूध की गुणवत्ता में सुधार आने से उत्पादक को उसका दूध का ओर अधिक दाम मिलेगा।

गोष्ठियों में डॉ जावेद खान, डॉ तनुजा खर्कवाल,पी एंड आई एमएस पाटनी, मार्ग प्रभारी वीरेश बगोली आदि द्वारा दूध उत्पादकों को स्वच्छ एवं गुणवत्ता युक्त अधिक दूध के उपार्जन के उपाय बताते हुए अच्छी नस्ल के दुधारू गायों की पहचान भी बताई। दूध संघ प्रबंधक के साथ डेयरी के सहायक निदेशक सुनील अधिकारी द्वारा किसानों से स्पष्ट कहा जा रहा है कि वह प्रत्येक गोठ में उन्नत नस्ल की गाय पालना शुरू करे। जितना दूध का अधिक उत्पादन करेंगे उससे उनका परिवार स्वस्थ होगा आमदनी बढ़ेगी और उन्हें सम्मान से जीने का अवसर मिलेगा। दुग्ध संघ प्रबंधक ने जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत दुग्ध उत्पादकों को दूध का अच्छा मूल्य दिलाने के प्रयास में काम करना शुरू कर दिया है।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement