प्रशासन की तत्परता से ग्रामीणों को मिली राहत – बाराकोट क्षेत्र में बंद सड़क खुली , अब मतदाता आसानी से पहुंच सकेंगे मतदान केंद्र तक ।

मानेश्वर समाचार।

चंपावत 26 जुलाई 2025

*प्रशासन की तत्परता से ग्रामीणों को मिली राहत – बाराकोट क्षेत्र में बंद सड़क खुली, अब मतदाता आसानी से पहुंच सकेंगे मतदान केंद्र तक*

 

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन–2025 के अंतर्गत जनपद चंपावत में मतदाता सहभागिता बढ़ाने और हर मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करने हेतु प्रशासन पूरी सक्रियता से कार्य कर रहा है। इसी क्रम में विकासखंड बाराकोट की ग्राम सभा बालसों (कुल मतदाता 790) के दो तोकों—जमाड़ (अनुमानित 190 मतदाता) एवं जमरेड़ी (अनुमानित 200 मतदाता) के निवासियों की सड़क समस्या का समाधान प्रशासन ने समय रहते कर दिखाया।

 

इन दोनों तोकों के ग्रामीणों को प्राथमिक विद्यालय बालसों स्थित मतदान केंद्र तक लगभग 6 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता था।

 

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देश पर उपजिलाधिकारी लोहाघाट नितेश डागर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) एवं जिला पंचायत के सहयोग से दो जेसीबी मशीनें मौके पर भेजकर अविलंब सड़क खोलने का कार्य आरंभ करवाया, जो सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया।

 

सड़क खुलने के बाद ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति विश्वास और प्रसन्नता की भावना देखी गई। अब ग्रामीणों को मतदान केंद्र तक पहुंचने में सुविधा होगी और वे लोकतंत्र के इस पर्व में उत्साहपूर्वक भाग ले सकेंगे।

 

प्रशासन ने पुनः स्पष्ट किया है कि हर मतदाता की सुविधा सुनिश्चित करना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनसहभागिता से ही लोकतंत्र मजबूत होता है और चंपावत प्रशासन इसके लिए प्रतिबद्ध है।

Jaya punetha editor in chief ।