बग्वाल मेले की उत्कृष्ट व्यवस्था बनाए रखने में दिखा डीएम मनीष कुमार की कार्य संस्कृति का जलवा।

Spread the love

मानेश्वर समाचार।

9 अगस्त 2025

बग्वाल मेले की उत्कृष्ट व्यवस्था बनाए रखने में दिखा डीएम मनीष कुमार की कार्य संस्कृति का जलवा।

देवीधुरा। वाराही धाम में आज “बग्वाल” मेला किसी विवाद, अव्यवस्था एवं अराजकता के बगैर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया, जिसे लोग देखते ही रह गए। अभी तक मेले में समस्त विभागों के लोग रात दिन व्यवस्था में जुटे हुए हैं। पहली बार यहां लगाई गई “प्रदर्शनी” का स्वरूप भी बदला हुआ था जो लोगों का आकर्षण का केंद्र बना रहा। पुलिस का ऐसा तगड़ा सुरक्षा प्रबंध बना हुआ था कि कहीं भी कोई अव्यवस्था की स्थिति पैदा ही नहीं हुई। इसलिए 40 सालों से मेले का संयोजन कर रहे विनोद गडकोटी का कहना था कि पहली बार हुई ऐसी व्यवस्था देख रहे हैं जिसमें सभी कर्मचारी एवं अधिकारी रात दिन मेले की व्यवस्था बनाने में जुटे रहे, जिसे लोग जिलाधिकारी मनीष कुमार की कार्य संस्कृति का जलवा मान रहे हैं। जिन्होंने मेले की व्यवस्थाओं को लेकर कई बार मीटिंग कर अधिकारियों से कहा कि यह ऐसा मेले है इसमें चंपावत जिले की शान, पहचान एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के मॉडल जिले की कार्य संस्कृति की पहचान होने के साथ यह हम सबके लिए परीक्षा की घड़ी भी होगी। समस्त अधिकारी मेले को लेकर अपनी जिम्मेदारी समझे हुए थे। जिसका परिणाम लाखों लोगों की उपस्थिति के बीच बग्वाल का शांति पूर्ण सम्पन्न होना है। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट आचार्य कीर्ति जोशी, भुवन जोशी एवं चार खाम सात थोक के लोगों ने बग्वाल शांति पूर्वक निपटने के लिए जिलाधिकारी समेत पुलिस अधीक्षक अजय गणपति तथा उनकी टीम के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया है। रविवार को मां वज्र वाराही की भव्य शोभा यात्रा निकलेगी। मेले का 16 अगस्त को समापन होगा।

Jaya punetha editor in chief ।