मानेश्वर समाचार।
चंपावत, 05 सितम्बर 2025
*जिलाधिकारी मनीष कुमार ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, दी सुरक्षा व सुव्यवस्था बनाए रखने की हिदायतें*
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की विश्वसनीयता एवं पारदर्शिता बनाए रखने हेतु जिला प्रशासन द्वारा नियमित निरीक्षण किया जाता है।
इसी क्रम में गुरुवार को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष कुमार ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय भवन में स्थापित जनपद चंपावत की दोनों विधानसभाओं (54- लोहाघाट एवं 55- चंपावत) के ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस में सभी ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें सुव्यवस्थित अवस्था में पाई गईं। जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी गहन निरीक्षण किया। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों को मशीनों की सतत निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था एवं रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के रख-रखाव और सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा, तहसीलदार जगदीश नेगी, भाजपा से नंदन तड़ागी, देवेंद्र भट्ट, कांग्रेस से रमेश चंद्र जोशी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Jaya punetha editor in chief ।



