स्थानीय निकाय निर्वाचन-2026: नगर पंचायत पाटी के लिए आचार संहिता प्रभारी और सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त।

Spread the love

चंपावत 04 जून 2026

*स्थानीय निकाय निर्वाचन-2026: नगर पंचायत पाटी के लिए आचार संहिता प्रभारी और सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त*

जिला मजिस्ट्रेट और जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निकाय) श्री मनीष कुमार के आदेशानुसार आगामी नगर स्थानीय निकाय निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में जिला मजिस्ट्रेट द्वारा आदर्श आचरण संहिता का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के अनुसार, अपर जिलाधिकारी श्री कृष्ण नाथ गोस्वामी को नगर पंचायत पाटी का प्रभारी अधिकारी (आचार संहिता) नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही, चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने और जमीनी स्तर पर निगरानी को मजबूत करने के लिए तहसीलदार पाटी श्री चन्द्र सिंह को सहायक प्रभारी अधिकारी (आचार संहिता) की जिम्मेदारी दी गई है।

सहायक प्रभारी अधिकारी श्री चन्द्र सिंह नगर स्थानीय निकाय निर्वाचन-2026 के दौरान नगर पंचायत पाटी क्षेत्र में आदर्श आचरण संहिता का अक्षरशः अनुपालन करवाने के लिए सीधे तौर पर उत्तरदायी होंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी किया गया यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है, जो कि आगामी मतगणना की समाप्ति तक पूरी तरह प्रभावी रहेगा।

Jaya punetha editor in chief ।