*मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा: उपजिलाधिकारी लोहाघाट आवास के पुनरुद्धार और तहसील परिसर में आधुनिक जन-सुविधाओं का होगा विकास*।

Spread the love

चम्पावत 18 अप्रैल, 2026

*मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा: उपजिलाधिकारी लोहाघाट आवास के पुनरुद्धार और तहसील परिसर में आधुनिक जन-सुविधाओं का होगा विकास*

जनपद में प्रशासनिक ढांचे को सुदृढ़ और जनोपयोगी बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में निरंतर ठोस पहल की जा रही है।

इसी क्रम में विधानसभा लोहाघाट के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री श्री धामी ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) आवास के पुनरुद्धार तथा तहसील परिसर के समग्र आधुनिकीकरण को स्वीकृति प्रदान की है।

घोषणा के अनुसार लोहाघाट स्थित उपजिलाधिकारी आवास का उसके मूल स्वरूप को संरक्षित रखते हुए व्यापक जीर्णोद्धार किया जाएगा, जिससे इसकी पारंपरिक संरचना और ऐतिहासिक पहचान बरकरार रह सके।

साथ ही तहसील परिसर में आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप बुनियादी सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

परियोजना के अंतर्गत तहसील परिसर में एक सुव्यवस्थित पार्किंग स्थल, विभागीय कार्यों के लिए सुसज्जित मीटिंग हॉल तथा कर्मचारियों एवं आमजन की सुविधा हेतु नए कार्यालय कक्षों का निर्माण प्रस्तावित है।

इन व्यवस्थाओं के विकसित होने से न केवल प्रशासनिक कार्यों में सुगमता आएगी, बल्कि नागरिकों को भी बेहतर, व्यवस्थित और सुविधाजनक वातावरण प्राप्त होगा।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि शासन की इस पहल से लोहाघाट क्षेत्र में प्रशासनिक सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा। उन्होंने बताया कि परियोजना के पूर्ण होने पर तहसील परिसर एक आधुनिक, सुव्यवस्थित एवं जन-केंद्रित मॉडल के रूप में विकसित होगा, जिससे आमजन को त्वरित और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

Jaya punetha editor in chief ।

Jaya Punetha

Editor in Cheif (प्रधान संपादक)