सीमांत गाँव मिलम पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, आईटीबीपी जवानों व स्थानीय ग्रामीणों से संवाद कर हालात जाने।

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ जिले के सबसे दूरस्थ सीमांत गांव मिलम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आईटीबीपी के जवानों और स्थानीय ग्रामीणों से संवाद कर उनके अनुभव और समस्याओं को जाना। मुख्यमंत्री ने जवानों के समर्पण और सेवा भाव की खुलेआम सराहना की और कहा कि दुर्गम परिस्थितियों में भी देश की सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता प्रेरणादायक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमांत क्षेत्र में रहने वाले लोग और जवान मिलकर कठिन परिस्थितियों में भी देश की सुरक्षा और विकास में योगदान दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन इलाकों में स्थानीय लोगों का सहयोग सैनिकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और यह साझेदारी एक मिसाल पेश करती है। मुख्यमंत्री धामी ने ग्रामीणों से उनके क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं पर भी चर्चा की।

Jaya punetha editor in chief ।