पेपर लीक की होगी सीबीआई जांच,मुख्यमंत्री ने दी संस्तुति।

Spread the love

अधीनस्थ चयन सेवा आयोग की परीक्षा मे कथित पेपर लीक मामले मे अब सीबीआई जांच होगी। आज धरना स्थल पर पहुंचकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने संतुति दे दी है।

सीएम ने कहा कि एसआईटी की जांच रिपोर्ट के बाद सीबीआई जांच का निर्णय लिया जायेगा। वहीं पेपर निरस्त को लेकर एसआईटी और आयोग की रिपोर्ट के बाद निर्णय लिया जायेगा। सीएम ने कहा कि युवाओं पर दर्ज मुकदमे वापस होंगे।

बता दें कि हरिद्वार के एक सेंटर से पेपर लीक प्रकरण पर भारी संख्या में आक्रोशित युवा पिछले 8 दिनों से देहरादून के परेड ग्राउंड धरना स्थल पर धरना दे रहे हैं इसके अलावा कई अन्य स्थानों पर भी युवा आंदोलनरत हैं ।

Jaya punetha editor in chief ।