राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के प्रशिक्षुओं ने हिमविरो के कार्यों को नजदीक से देखा और समझा।
लोहाघाट। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी, मसूरी से आए 23 प्रशिक्षुओं ने आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी के द्वारा किए जा रहे हैं विभिन्न कार्यों का नजदीक से अध्ययन किया तथा अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी सूबे सिंह एवं उप सेनानी गौरव कुमार ने दल का स्वागत करते हुए उन्हें हिमविरो की प्रत्येक गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा वे उच्च हिमालई क्षेत्र में भी सीमाओं की सुरक्षा कर रहे हैं। प्रशिक्षणतियों ने उच्च हिमालयी क्षेत्रों में आईटीबीपी की अग्रिम चौकिया का भ्रमण करने की भी इच्छा जताई। प्रशिक्षणतियों ने माना की विषम परिस्थितियों में अपने दायित्वों का हंसते हुए निर्वाह करने के कारण भी उन्हें “हिमवीर” कहा जाता है।
Jaya punetha editor in chief ।




