माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशन में जिलाधिकारी ने प्रथम गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया*

Spread the love

चम्पावत,

 

*माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशन में जिलाधिकारी ने प्रथम गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया*

*राज्य के प्रथम गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज परियोजना का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता व समयबद्धता के दिए सख्त निर्देश*

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में जनपद चम्पावत में संचालित महत्वाकांक्षी विकास परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग के क्रम में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने गुरुवार को छमानिया स्थित निर्माणाधीन गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

लगभग 257 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हो रही इस महत्वाकांक्षी परियोजना का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने हॉस्टल ब्लॉक, टाइप-2 एवं टाइप-3 आवासीय ब्लॉकों, वॉलीबॉल ग्राउंड, फुटबॉल ग्राउंड, मल्टीपर्पस हॉल सहित विभिन्न खेल अधोसंरचनाओं का विस्तृत निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों तथा शेष कार्यों की चरणबद्ध कार्ययोजना की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों, अभियंताओं एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिए कि प्रत्येक कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा प्रत्येक कार्य की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने बताया कि परियोजना के अंतर्गत प्रमुख खेल मैदानों एवं रनिंग ट्रैक का निर्माण कार्य आगामी सितंबर-अक्टूबर तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जबकि रिटेनिंग वॉल का कार्य अगस्त माह तक पूर्ण किए जाने का आश्वासन कार्यदायी संस्था द्वारा दिया गया है। उन्होंने कहा कि संपूर्ण परियोजना को जून 2027 तक पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है।

जिलाधिकारी ने कहा कि यह परियोजना जनपद ही नहीं बल्कि प्रदेश की खेल प्रतिभाओं के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सिद्ध होगी। यहां तैयार होने वाली आधुनिक खेल सुविधाएं बालिकाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बेहतर प्रशिक्षण एवं संसाधन उपलब्ध कराएंगी। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, माननीय खेल मंत्री तथा शासन स्तर से इस परियोजना की निरंतर समीक्षा एवं मॉनिटरिंग की जा रही है, इसलिए निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी लोहाघाट श्रीमती नीतू डांगर, प्रोजेक्ट मैनेजर केशव महाराज सिंह सहित कार्यदायी संस्था के अधिकारी, अभियंता एवं अन्य संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।