नैनीताल/ प्रसिद्ध कैंची धाम मेले के दौरान ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों पर एक युवती से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। आरोपी दो पुलिसकर्मियों में एक एएसआई जगदीश प्रसाद व दूसरा कॉन्स्टेबल जितेंद्र कुमार बताया जा रहा है। मेले में ड्यूटी के लिए उक्त दोनों ऊधमसिंहनगर जिले से भेजे गए थे। उक्त दोनो पुलिसकर्मियों पर एक युवती से छेड़छाड़, अभद्रता और मारपीट करने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले में भवाली पुलिस ने दोनों आरोपित पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी मिली है कि दोनों पुलिसकर्मी एक होम स्टे संचालक की बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगे। युवती ने जब इसका विरोध किया तो दोनों ने उसके साथ अभद्रता की और मारपीट भी की। सूचना मिलने पर युवती के परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने दोनों पुलिसकर्मियों को पकड़ लिया और कार्रवाई की मांग को लेकर कैंची धाम चौकी का घेराव कर प्रदर्शन किया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। कोतवाली प्रभारी भवाली प्रकाश सिंह मेहरा ने लोगों को उचित कार्रवाई का भरोसा देकर मामला शांत कराया युवती के पिता की तहरीर के आधार पर दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
Related Posts
कुमाऊं आयुक्त ने जनसुनवाई में अंतिम पंक्ति तक पहुंच , हर शिकायतकर्ता की समस्या सुनी, अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया ।
ख़बर शेयर करें -मानेश्वर समाचार। 28 जून, 2025 *कुमाऊँ आयुक्त ने जनसुनवाई में अंतिम पंक्ति तक पहुंच, हर शिकायतकर्ता…
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी 28 अप्रैल 2026 कुमाऊँ आयुक्त/सचिव मा0 मुख्यमंत्री दीपक रावत ने मंगलवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में…
बिग ब्रेकिंग नैनीताल: ‘बड़ी खबर’ उत्तराखंड पंचायत चुनाव को मिली हरी झंडी, हाईकोर्ट ने हटाई रोक!
ख़बर शेयर करें -मानेश्वर समाचार। 27 जून 2025 उत्तराखंड पंचायत चुनाव को लेकर नैनीताल हाईकोर्ट से बड़ी राहत भरी खबर…




