टनकपुर के मनिहार गोठ में सड़क निर्माण का मार्ग प्रशस्त, प्रशासन की पहल से दोनों पक्षों में बनी सहमति।

Spread the love

चंपावत 17 जून 2026

*टनकपुर के मनिहार गोठ में सड़क निर्माण का मार्ग प्रशस्त, प्रशासन की पहल से दोनों पक्षों में बनी सहमति*

प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी की ‘आदर्श चंपावत’ की परिकल्पना को धरातल पर उतारने और जनपद के विकास को रफ्तार देने के संकल्प के तहत प्रशासन पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रहा है।

इसी क्रम में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के दिशा-निर्देशन में बुधवार को उप जिलाधिकारी टनकपुर श्री प्रमोद कुमार द्वारा सिंचाई खंड के सहायक अभियंता के साथ मनिहार गोठ क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक और तकनीकी टीम ने मौके पर मौजूद रहकर वास्तविक स्थिति का गहन जायजा लिया। ‘आदर्श चंपावत’ के विजन के तहत जन-समस्याओं के आपसी संवाद से निस्तारण की नीति अपनाते हुए उप जिलाधिकारी द्वारा नाले के दोनों ओर निवास कर रहे परिवारों के साथ अत्यंत सौहार्दपूर्ण माहौल में वार्ता की गई। इस दौरान संबंधित पक्षों को भूमि की वैधानिक व कानूनी स्थिति से विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया।

प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि ग्राम के मूल काश्तकार द्वारा सड़क निर्माण हेतु अपनी वैधानिक अनुमति पूर्व में ही प्रदान की जा चुकी है, जिसके बाद भूमि से संबंधित विधिक स्थिति पूरी तरह साफ हो जाती है।

दोनों पक्षों के साथ हुई विचार-विमर्श और कुशल प्रशासनिक मध्यस्थता के उपरांत सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि क्षेत्र के समग्र विकास और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए इस मार्ग का अस्थायी तौर पर निर्माण किया जाना अत्यंत आवश्यक है।

इस विवाद के हल होने से अब क्षेत्र में सड़क निर्माण का मार्ग पूरी तरह प्रशस्त हो गया है, जिससे स्थानीय जनता में हर्ष का माहौल है।

इस स्थलीय निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारी, राजस्व उपनिरीक्षक, क्षेत्रीय नागरिक व अन्य सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।