एडीएम जयवर्धन शर्मा का हुआ स्थानांतरण, केएन गोस्वामी हुए चंपावत के नए एडीएम ।

एडीएम जयवर्धन शर्मा का हुआ स्थानांतरण, केएन गोस्वामी हुए चंपावत के नए एडीएम

चंपावत। राज्य सरकार द्वारा किए गए प्रशासनिक फेरबदल में जहां उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार को और पारदर्शी रूप देने के लिए एक ईमानदार छवि वाले चम्पावत के एडीएम जयवर्धन शर्मा को परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है, उनके स्थान में “क्विक एक्शन” वाले जिला अधिकारी मनीष कुमार को एक ऐसा कभी न थकने एवं फास्ट स्पीड में काम करने वाले ईमानदार एडीएम केएन गोस्वामी मिल गए हैं। श्री गोस्वामी पूर्व में लोहाघाट के ऐसे एसडीएम रहे हैं जिन्होंने कम समय में ही अपने कार्य व्यवहार से आम लोगों में इतनी गहरी पैंठ जमा ली थी कि उनके स्थानांतरण के बाद लोग उनकी फिर वापसी के लिए लगातार मुख्यमंत्री पर दबाव बनाते आ रहे थे। उनकी एडीएम पद पर तैनाती किए जाने का जहां लोगों ने स्वागत किया है वहीं स्वछ छवि वाले एडीएम जयवर्धन शर्मा को जिले से विदा करने का उन्हें मलाल भी है।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement