अपर जिलाधिकारी ने संतोला में किया एनएच -09 का स्थलीय निरीक्षण ।

Spread the love

मानेश्वर समाचार।

चंपावत 06 अगस्त 2025

*अपर जिलाधिकारी ने संतोला में किया एनएच-09 का स्थलीय निरीक्षण*

अपर जिलाधिकारी श्री जयवर्धन शर्मा ने राष्ट्रीय राजमार्ग-09 स्थित संतोला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर सड़क की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भारी वर्षा के प्रभाव, मार्ग की स्थायित्व स्थिति तथा यातायात संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्रभाग के कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, जिसमें जल निकासी, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की निगरानी और मार्ग अवरोध की स्थिति में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।उन्होंने बताया कि संतोला सहित राष्ट्रीय राजमार्ग-09 जनपद सीमा क्षेत्र में वर्तमान में यातायात हेतु पूर्णतः सुचारु है, तथा जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित की जा रही हैं।अपर जिलाधिकारी ने कहा कि संवेदनशील स्थलों पर सतत निगरानी और सुरक्षा मानकों का पालन किया जाए, जिससे किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।इस दौरान जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।