60% अनुदान से मिली उड़ान—भगवान लाल ने मत्स्य पालन से कमाए 1 लाख रुपये*।

Spread the love

चम्पावत 21 नवम्बर 2025

*60% अनुदान से मिली उड़ान—भगवान लाल ने मत्स्य पालन से कमाए 1 लाख रुपये*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित विभिन्न कल्याणकारी एवं आजीविका-वर्धन योजनाओं का लाभ आज दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक सफलतापूर्वक पहुँच रहा है।

इन्हीं योजनाओं के प्रभाव से जनपद मुख्यालय चम्पावत से लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थित विकासखंड पाटी के ग्राम जौलाडी के निवासी एवं पशुपालक श्री भगवान लाल ने मत्स्य पालन को अपनी आजीविका का सशक्त माध्यम बनाकर आर्थिक रूप से उल्लेखनीय प्रगति की है।

मत्स्य विभाग की ओर से ग्रामीणों की आय बढ़ाने हेतु प्रदान की जा रही सुविधाओं के अंतर्गत श्री भगवान लाल को 60 प्रतिशत अनुदान पर मत्स्य तालाब उपलब्ध कराए गए, साथ ही विभाग द्वारा समय-समय पर तकनीकी प्रशिक्षण, मार्गदर्शन एवं आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया।

विभाग की टीम ने उन्हें गुणवत्तापूर्ण मछली बीज, चारा तथा पालन प्रबंधन से संबंधित सुझाव भी उपलब्ध कराए, जिससे वे वैज्ञानिक पद्धति से मत्स्य पालन कर सकें।

इन प्रयासों का परिणाम यह रहा कि विगत वर्ष श्री भगवान लाल ने एक कुंटल से अधिक मछली का उत्पादन और विक्रय किया, जिससे उन्होंने लगभग 1 लाख रुपये की आय अर्जित की।

इस आय से न केवल उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में महत्वपूर्ण सुधार हुआ, बल्कि ग्राम स्तर पर मत्स्य पालन जैसी नई आजीविका को अपनाने के लिए अन्य ग्रामीणों को भी प्रेरणा मिली।

Jaya punetha editor in chief ।