उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर जनभागीदारी से सजेगा उत्सव — विकास, संस्कृति और स्वच्छता के संग आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम*।

Spread the love

चम्पावत 10 नवंबर 2025

*उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर जनभागीदारी से सजेगा उत्सव — विकास, संस्कृति और स्वच्छता के संग आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम*

उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के उपलक्ष्य में सम्पूर्ण प्रदेश में 25वीं वर्षगांठ का भव्य आयोजन उत्साह, श्रद्धा एवं गरिमा के साथ किया जा रहा है।

11 नवम्बर 2025 को विकासखण्ड स्तर पर स्थानीय कला, संस्कृति और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हस्तशिल्प एवं स्थानीय उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जिससे क्षेत्रीय कारीगरों और उद्यमियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होगा।

सेवा और समर्पण की भावना को सम्मानित करने के उद्देश्य से जिला चिकित्सालय चम्पावत में आयोजित कार्यक्रम में फ्रंटलाइन वर्करों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने समाजहित में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

साथ ही, सामुदायिक सहभागिता एवं स्वच्छता के महत्व को रेखांकित करने हेतु रिश्वेश्वर मंदिर, लोहाघाट में प्रातः 8:00 बजे से स्वच्छता अभियान आयोजित किया जाएगा, जिसमें नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील की गई है।

जिला प्रशासन, चम्पावत ने जनपदवासियों से आग्रह किया है कि वे रजत जयंती समारोह के इन आयोजनों में उत्साहपूर्वक सहभागिता कर राज्य के गौरवशाली इतिहास और उज्ज्वल भविष्य के संकल्प को सशक्त बनाएं।

Jaya punetha editor in chief ।