स्पेशल टास्क फोर्स STF की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार, खटीमा क्षेत्र से करीब 42 लाख रुपए की हेरोइन के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार।

 मानेश्वर समाचार

29 मई 2025

खटीमा – ( उधम सिंह नगर) STF की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स, कुमाऊं यूनिट, रुद्रपुर, उत्तराखंड द्वारा थाना खटीमा पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 141 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की । मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत भुल्लर द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए STF ( एंटी नार्कोटिक्स) कुमाऊं यूनिट को उत्तराखंड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखते हुए कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है ।

Jaya punetha editor in chief संवाददाता पूजा भट्ट की रिपोर्ट।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement