दिव्यांगजन बच्चों के लिए सहायता उपकरण वितरण एवं प्रशिक्षण शिविर : 8 व 9 अक्टूबर को होगा आयोजन* ।

चम्पावत 23 सितंबर 2025

*दिव्यांगजन बच्चों के लिए सहायता उपकरण वितरण एवं प्रशिक्षण शिविर : 8 व 9 अक्टूबर को होगा आयोजन*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने जानकारी दी कि जनपद चम्पावत में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (दिव्यांगजनों) के लिए सहायता उपकरण वितरण एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर एलिम्को (ALIMCO)-कानपुर के सहयोग से आयोजित होगा।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें समावेशी शिक्षा का लाभ दिलाना और उनके जीवन को अधिक सहज एवं आत्मनिर्भर बनाना है।

शिविर का आयोजन दो चरणों में होगा –

चम्पावत व टनकपुर क्षेत्र : सी.आर.सी. आमबाग, चम्पावत – 08 अक्टूबर 2025

बाराकोट, चम्पावत, लोहाघाट व पाटी क्षेत्र : बी.आर.सी. लोहाघाट – 09 अक्टूबर 2025

इन शिविरों में एलिम्को की विशेषज्ञ टीम दिव्यांग बच्चों का परीक्षण कर उनकी आवश्यकता के अनुसार व्हीलचेयर, बैसाखी, श्रवण यंत्र (Hearing Aids), कृत्रिम अंग आदि सहायक उपकरण उपलब्ध कराएगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि शिविर के सफल संचालन हेतु समग्र शिक्षा के जिला परियोजना अधिकारी को नोडल प्रभारी नामित किया गया है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को प्रभावी समन्वय बनाने के निर्देश दिए।

साथ ही जिलाधिकारी ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने दिव्यांगजन बच्चों को इन शिविरों में लेकर आएँ ताकि कोई भी जरूरतमंद बच्चा इस अवसर से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि यह पहल विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने और उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ने का महत्वपूर्ण कदम है।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement