मॉडल जिले की विद्युत आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के लिए विभाग बना रहा है कार्य योजना- प्रबंध निदेशक। 

मानेश्वर समाचार।

मॉडल जिले की विद्युत आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के लिए विभाग बना रहा है कार्य योजना- प्रबंध निदेशक।

बाराहीधाम में प्रबंध निदेशक एवं अन्य विद्युत अधिकारियों का मंदिर कमेटी की ओर से किया गया स्वागत।

चंपावत। मॉडल जिला चंपावत की भावी बिजली की जरूरतो को देखते हुए उत्तराखंड पावर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक एके यादव ने जिले के विभिन्न स्थानों का अधिकारियों के साथ भ्रमण कर यहां की परिस्थितियों, आवश्यकताओं का जायजा लिया तथा विभिन्न विद्युत सब स्टेशनो एवं निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी की परिकल्पना के अनुसार चंपावत जिले को दिए जा रहे मॉडल स्वरूप में विभाग द्वारा भी अनेक कार्य किये जा रहे हैं। बिजली की विश्वसनीय सेवा के साथ पुरानी लाइनों का आधुनिकरण किया जा रहा है। उन्होंने बाराही धाम देवीधुरा के सब स्टेशन का भी निरीक्षण कर, जिले में बिजली की मांग के अनुसार सभी स्टेशनों के विस्तार करने का भी जोर दिया। उन्होंने देवीधुरा में विभागीय पुराने भवनों की मरम्मत करने का भी निर्देश दिया।

 

उन्होंने बाराही धाम को चंपावत,अल्मोड़ा फीडर से जोड़कर दोहरी व्यवस्था किए जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्थल दिनों दिन श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है। उन्होंने बाराही मंदिर के भी दर्शन किए। मंदिर के आचार्य कीर्ति शास्त्री एवं मंदिर कमेटी के हिम्मत सिंगवाल ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें मंदिर के पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी तथा उन्हें मंदिर की ओर से स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। इस अवसर पर उनके साथ निदेशक परिचालन एमआर आर्य, जोनल मुख्य अभियंता नरेंद्र सिंह टोलिया, अधिक्षण अभियंता डीके जोशी,अधिशासी अभियंता विजय सकारिया, उपखंड अधिकारी संजय भंडारी, बसंत गहतोड़ी एवं अशोक कुंवर भी साथ थे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement