शिक्षाविद एवं प्रमुख समाजसेवी डॉ मदन महर अंतरराष्ट्रीय “प्रेस्टीज अवार्ड” से किए गए सम्मानित। 

Spread the love

मानेश्वर समाचार।

25 अगस्त 2025

शिक्षाविद एवं प्रमुख समाजसेवी डॉ मदन महर अंतरराष्ट्रीय “प्रेस्टीज अवार्ड” से किए गए सम्मानित।

अनेक शैक्षिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक संगठनों ने उन्हें दी है बधाई।

चंपावत। जनपद की शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणीय संस्था एबीसी अल्मा मेटर स्कूल प्रबंधन के चेयरमैन,प्रमुख शिक्षाविद एवं समाजसेवी डॉ मदन महर को इस वर्ष के लिए अंतर्राष्ट्रीय “प्रेस्टीज अवार्ड 2025” से सम्मानित किया गया। ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकल कर अपनी लगन से गगन छूते आ रहे, डॉ महर को यह सम्मान विगत दिवस नई दिल्ली में आयोजित समारोह में भारत में बैडमिंटन को ऊंचे मकान तक पहुंचाने वाली साइना नेहवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में उन्हें यह पुरस्कार भेंट किया। मालूम हो अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह संस्था प्रतिवर्ष भारत के कोने कोने में अपने कार्यों से अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले महानुभावों को सम्मानित करती आ रही है। डॉ महर ने उन्हें दिए गए सम्मान के लिए आयोजन समिति के अलावा मुख्य अतिथि के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

डॉ महर को जिले के शैक्षिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, धार्मिक संगठनों ने इस सम्मान के लिए उन्हें बधाई दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, चंपावत ब्लॉक की नवनिर्वाचित क्षेत्र प्रमुख अंचला बोहरा, नगर पालिका की अध्यक्ष प्रेमा पांडे, पुराणों के जानकार डॉ कीर्ति बल्लभ शकटा, चेयरमैन गोविंद वर्मा,मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट आदि तमाम लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि डॉ महर जिस सोच के साथ वह कार्य करते आ रहे हैं, उन्हें मिला यह पुरस्कार स्वयं को गौरवान्वित महसूस करेगा।

Jaya punetha editor in chief ।