मानकों के प्रति जागरूकता हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन* ।

Spread the love

मानेश्वर समाचार।

चम्पावत 18 अगस्त 2025

*मानकों के प्रति जागरूकता हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन*

सोमवार के विकास भवन सभागार में भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं विभागीय कार्मिकों को भारतीय मानकों (IS Standards) के प्रति जागरूक करना तथा उनके कार्यक्षेत्रों में गुणवत्ता एवं सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु BIS मानकों के अनुपालन को बढ़ावा देना था।

 

कार्यक्रम जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार (IAS) के मार्गदर्शन में तथा मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

 

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतिभागियों को भवन निर्माण, सड़क निर्माण, खाद्य सुरक्षा, जल आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाओं एवं अन्य सार्वजनिक हित से जुड़े क्षेत्रों में BIS मानकों की आवश्यकता एवं उपयोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

 

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, BIS के निदेशक श्री सौरभ तिवारी ने सभी विभागों से आग्रह किया कि वे विभागीय क्रय प्रक्रियाओं में ISI मार्क युक्त उत्पादों को प्राथमिकता दें, जिससे गुणवत्ता युक्त एवं सुरक्षित सामग्री का उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि BIS विभिन्न सरकारी विभागों के साथ मिलकर मानकों की जानकारी एवं अनुपालन हेतु निरंतर कार्यशालाओं का आयोजन कर रहा है।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों को उनके विभागीय कार्यों से संबंधित BIS मानकों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा उन्हें अपने विभागों में इन मानकों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया गया।

भारतीय मानक ब्यूरो की इस पहल से जनपद चम्पावत में मानकों के प्रति जागरूकता में वृद्धि होगी, जिससे सरकारी कार्यों में गुणवत्ता एवं सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति संभव हो

इस कार्यशाला में संयुक्त निदेशक बीआईएस सौरभ चौरसिया, अपर जिलाधिकारी श्री जयवर्धन शर्मा, सहायक परियोजना निदेशक विमी जोशी, जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत, कृषि रक्षा अधिकारी संतोषी, जिला उद्यान अधिकारी हरीश कोहली, जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट, जिला उपभोक्ता फोरम अधिकारी, जिला पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ वसुंधरा गर्ब्याल, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी दीप्तकीर्ति तिवारी, ईई जल संस्थान बिलाल यूनुस, खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी सहित अनेक विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।