चंपावत से कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा का शंखनाद, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का जगह-जगह भव्य स्वागत ।

चंपावत से कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा का शंखनाद, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का जगह-जगह भव्य स्वागत

टनकपुर में निकली बाइक रैली, लोहाघाट में सोमवार को विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित।

चंपावत। उत्तराखंड कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा के तहत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल का चंपावत जिले का दौरा रविवार से शुरू हो गया। बनबसा, टनकपुर, चंपावत और लोहाघाट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। टनकपुर में पूर्व विधायक हिमेश खर्कवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लंबी बाइक रैली निकालकर उनका अभिनंदन किया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गणेश गोदियाल ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब जनता और कार्यकर्ताओं की निराशा समाप्त होगी। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार चंपावत पहुंचे गोदियाल ने चंपावत स्थित गोलू देवता मंदिर में पूजा-अर्चना कर उत्तराखंड की सुख-समृद्धि की कामना की तथा परिवर्तन संकल्प यात्रा की सफलता के लिए आशीर्वाद लिया।

इसके बाद जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष चिराग पुर्तियाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के जिले के कार्यकर्ताओं के चेहरों पर जो उत्साह और मुस्कान दिखाई देनी चाहिए, वह नजर नहीं आ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री द्वारा किए गए वादे धरातल पर पूरे नहीं हुए हैं, जिससे जनता और कार्यकर्ताओं में निराशा है।

गोदियाल के साथ धारचूला विधायक हरीश धामी तथा टनकपुर के पूर्व विधायक हिमेश खर्कवाल भी मौजूद रहे। चंपावत से लोहाघाट पहुंचने पर विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार रैली के साथ उनका स्वागत किया। विधायक आवास पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता भवन चौबे, डॉ. अमर सिंह कुटियाल, चंद बोहरा, शैलेंद्र राय, डॉ. महेश ढेक, ब्लॉक प्रमुख शंकर सिंह अधिकारी, सक्षम अधिकारी, जिला पंचायत सदस्य अशोक मेहरा, ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष प्रकाश मेहरा, हरदेव जोशी, नरेंद्र सिंह, बृजेश ढेक, संजय सिंह, मनोज सामंत, विनोद बडोला सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सोमवार को गणेश गोदियाल लोहाघाट के रामलीला मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। धारचूला विधायक हरीश धामी ने कहा कि मुख्यमंत्री के मॉडल जिले की जो तस्वीर होनी चाहिए, वह दिखाई नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है, जबकि प्रदेश की वर्तमान व्यवस्था से जनता में निराशा व्याप्त है।

विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के आवास पर गणेश गोदियाल ने विभिन्न क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं तथा संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement