नगर को स्वच्छ बनाने की मुहिम – “खुले में कूड़ा फेंकने वालों की वीडियो लाओ, इनाम पाओ”अभियान के तहत कार्यवाही जारी ।

मानेश्वर समाचार।

26 जून 2025

 

*नगर को स्वच्छ बनाने की मुहिम – “खुले में कूड़ा फेंकने वालों की वीडियो लाओ, इनाम पाओ” अभियान के तहत कार्यवाही जारी*

 

नगर पालिका परिषद चम्पावत द्वारा नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं सुसंस्कृत बनाने के उद्देश्य से “खुले में कूड़ा फेंकने वालों की वीडियो लाओ – इनाम पाओ” अभियान के अंतर्गत लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 26 जून 2025 को खुले में अपशिष्ट फेंकने पर तीन मांस विक्रेताओं के विरुद्ध कुल ₹3000.00 के चालान किए गए।

 

अधिशासी अधिकारी श्री भरत त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान सतत रूप से जारी रहेगा। उन्होंने नगरवासियों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति खुले में कूड़ा डालते हुए दिखाई देता है तो उसकी वीडियो बनाकर नगर पालिका को भेजें। ऐसे जागरूक नागरिकों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और उन्हें उचित रूप से पुरस्कृत भी किया जाएगा। वहीं दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध एंटी लिटरिंग एक्ट के तहत नियमानुसार चालानी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

 

श्री त्रिपाठी ने नगरवासियों से अनुरोध किया है कि वे कूड़ा केवल निर्धारित कूड़ेदान या नगर पालिका के कूड़ा वाहनों में ही डालें, प्लास्टिक का प्रयोग न करें, और सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक गंदगी फैलाने से बचें। स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement