मानेश्वर समाचार।
20 जून 2025
डीएम चंपावत नवनीत पांडे का तबादला।मनीष कुमार होंगे चंपावत के नए जिलाधिकारी।
चंपावत।पंचायत चुनाव से पहले शासन ने बड़े पैमाने में कई आईएएस व पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। वही ठीक पंचायत चुनाव से पहले डीएम चंपावत नवनीत पांडे का भी स्थानांतरण कर दिया गया है ।अब डीएम चंपावत नवनीत पांडे शासन में अपर सचिव कार्मिक एवं सतर्कता विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। जिलाधिकारी नवनीत पांडे के कार्यकाल में चंपावत जिले में कई विकास कार्य हुए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की आदर्श जिला चंपावत की मुहिम को डीएम पांडे के द्वारा धरातल पर उतारने के लिए कई प्रयास किए गए। अपने लोकप्रिय व्यवहार के चलते वह जनता के बीच काफी लोकप्रिय रहे।
2018 बैच के आईएएस मनीष कुमार होंगे चंपावत के नए डीएम ।
चंपावत जिले के जिलाधिकारी नवनीत पांडे के स्थानांतरण के बाद अब 2018 बैच के आईएएस अधिकारी मनीष कुमार चंपावत जिले के नए जिलाधिकारी होंगे।मनीष कुमार ने 29 साल की उम्र में एयर 84 हासिल करते हुए 2018 में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास की। उन्होंने लिखित परीक्षा में 863 अंक और व्यक्तित्व परीक्षण में 201 अंक हासिल किए, जिससे उनके कुल अंक 1064 हो गए। वह वर्तमान में उत्तराखंड में उधम सिंह नगर के मुख्य विकास अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। जो अब पहली बार डीएम के तौर पर चंपावत जिले का पदभार संभालेंगे। नव आगंतुक जिला अधिकारी के समक्ष पंचायती चुनाव को सकुशल संपन्न कराने व मानसून से निपटने की बड़ी चुनौती होगी।




