चंपावत
*मा मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप सशक्त ग्रामीण अर्थव्यवस्था का संकल्प: चंपावत में 19 नवंबर को होगा वृहद किसान ऋण मेला-2026*
*किसानों और स्वयं सहायता समूहों को ब्याज-मुक्त ऋण देने की दिशा में बड़ा कदम: चंपावत में सहकारिता विभाग द्वारा वृहद किसान ऋण मेले का आयोजन*
मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के ‘सशक्त, आत्मनिर्भर और प्रगतिशील उत्तराखंड’ के विजन को धरातल पर उतारते हुए सहकारिता विभाग, जनपद चंपावत के तत्वावधान में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में जनपद के कृषकों, पशुपालकों और महिला स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से संबल बनाने तथा उन्हें त्वरित, सुलभ व ब्याज-मुक्त ऋण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकासखंड चंपावत में “वृहद किसान ऋण मेला-2026” का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
मा0 मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप दूरस्थ क्षेत्रों तक शासन की कल्याणकारी योजनाएं पहुंचे और हर पात्र व्यक्ति का आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित हो।
इसी क्रम में उक्त कार्यक्रम बुधवार, 19 नवंबर 2026 को प्रातः 11:30 बजे से बहु० साधन सह० समिति सभागार, चंपावत में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बहु० साधन सहकारी समिति लि०, चंपावत की अध्यक्ष श्रीमती मंजू साह द्वारा की जाएगी।
पंडित दीनदयाल किसान कल्याण योजना के अंतर्गत पात्र कृषकों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों को ब्याज मुक्त ऋण के चैक वितरित किए जाएंगे।
मा मुख्यमंत्री के वित्तीय समावेशीकरण के विजन को आगे बढ़ाते हुए किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) पंजीकरण, नवीनीकरण एवं नवीन सहकारी सदस्यता अभियान संचालित किया जाएगा।
राज्य एवं केंद्र सरकार की सहकारिता एवं कृषि योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ कृषक समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा।
उक्त मेले में मत्स्य, दुग्ध, पशुपालन, नाबार्ड तथा जिला अग्रणी बैंक सहित विभिन्न प्रमुख रेखीय विभाग सहभागिता करेंगे।
सहकारिता विभाग द्वारा मा0 मुख्यमंत्री के ‘विकसित उत्तराखंड’ के सपने को साकार करने में सहभागिता निभाते हुए सभी सम्मानित कृषकों, महिला स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों एवं सहकारी बंधुओं से इस वृहद ऋण मेले में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर योजनाओं का लाभ उठा
ने की अपील की गई है।
Jaya punetha editor in chief.




