लोहाघाट और बनबसा में चलाया गया स्वच्छता अभियान, अधिकारियों ने नागरिकों को किया जागरूक*

चम्पावत ,

 

*लोहाघाट और बनबसा में चलाया गया स्वच्छता अभियान, अधिकारियों ने नागरिकों को किया जागरूक*

 

*स्वच्छता ही सेवा: लोहाघाट और बनबसा नगर निकायों ने चलाया विशेष सफाई अभियान, व्यापारियों व नागरिकों से की अपील*

 

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद के नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विभिन्न स्थानों पर वृहद स्वच्छता अभियानों का संचालन किया गया।

 

इसी क्रम में गुरुवार को नगरपालिका परिषद लोहाघाट द्वारा पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड के समीप एक व्यापक सफाई अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत क्षेत्र में व्यापक स्तर पर कूड़ा-कचरा साफ कर स्वच्छता सुनिश्चित की गई।

 

इस दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पालिका लोहाघाट श्री सौरभ नेगी ने उपस्थित स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों को अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने तथा कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालने के प्रति जागरूक किया।

 

इसके अतिरिक्त, जनपद के अन्य महत्वपूर्ण नगरीय क्षेत्र में भी प्रशासनिक निर्देशों का पूरी तन्मयता से पालन किया गया। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बनबसा श्री दीपक बुदलाकोटी ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पंचायत बनबसा द्वारा मिनी स्टेडियम बनबसा तथा स्थानीय आंगनबाड़ी केंद्र के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

 

इस अभियान के माध्यम से सार्वजनिक स्थलों और बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े केंद्रों के इर्द-गिर्द स्वच्छता का उच्च स्तर बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।

 

प्रशासन द्वारा चलाए गए इन अभियानों का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में स्वच्छता के प्रति उत्तरदायित्व की भावना जागृत करना और एक स्वस्थ एवं स्वच्छ परिवेश का निर्माण करना है।

 

इस दौरान लोहाघाट में अध्यक्ष नगर पालिका श्री गोविन्द वर्मा व बनाबसा में नगर पालिका के अधिकारी व कार्मिक सहित अन्य उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement