चम्पावत जिले में 12 दिसंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, राजस्व मामलों के अधिक से अधिक निस्तारण का लक्ष्य*

चंपावत ,

 

*चम्पावत जिले में 12 दिसंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, राजस्व मामलों के अधिक से अधिक निस्तारण का लक्ष्य*

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्पावत के दिशा-निर्देशों के तहत आगामी 12 दिसंबर, 2026 (द्वितीय शनिवार) को जनपद में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

 

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय ने बताया कि राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों का सुलह और समझौते के आधार पर त्वरित निस्तारण करना है।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार द्वारा आयोजित मॉनिटरिंग सैल की समीक्षा बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुपालन में, समस्त उप उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने राजस्व न्यायालयों से अधिक से अधिक वादों को इस राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए संदर्भित करें।

 

जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे लोक अदालत के दिन अधिक से अधिक मामलों का सफलतापूर्वक निस्तारण सुनिश्चित करें। साथ ही, निस्तारित किए गए वादों की संपूर्ण सूचना और रिपोर्ट उसी दिन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्पावत के कार्यालय को प्रेषित करना अनिवार्य किया गया है, ताकि आम जनता को सुलभ और त्वरित न्याय का लाभ मिल सके।

Jaya punetha editor in chief

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement