दिवंगत जिला सूचना अधिकारी स्व. गिरिजा शंकर जोशी की स्मृति में जिला सूचना कार्यालय में श्रद्धांजलि एवं शोक सभा का आयोजन*

*शोक संदेश / सूचना*

 

*दिवंगत जिला सूचना अधिकारी स्व. गिरिजा शंकर जोशी की स्मृति में जिला सूचना कार्यालय में श्रद्धांजलि एवं शोक सभा का आयोजन*

 

*जिला सूचना कार्यालय चंपावत के पूर्व जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी की स्मृति में दिनांक 22 सितंबर 2026 (मंगलवार) को अपराह्न 1:00 बजे जिला सूचना कार्यालय, चंपावत में एक श्रद्धांजलि एवं शोक सभा का आयोजन किया जाएगा।*

 

*शोक सभा के दौरान सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के समस्त अधिकारी व कर्मचारी, जनपद के समस्त वरिष्ठ पत्रकार बंधु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करेंगे तथा उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।*

 

*जनपद के समस्त पत्रकार बंधुओं, जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों से अनुरोध है कि इस शोक सभा में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करें।🙏🏻🙏🏻🙏🏻*

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement