त्योहारों के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लोहाघाट बाजार में मिठाइयों व राशन दुकानों का किया गया निरीक्षण*

चंपावत

 

*त्योहारों के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लोहाघाट बाजार में मिठाइयों व राशन दुकानों का किया गया निरीक्षण*

 

*त्योहारों से पहले लोहाघाट में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, मिठाइयों और मसालों के 08 सैंपल जांच को भेजे*

 

आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार से प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रम में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु खाद्य सुरक्षा विभाग पूरी तरह सतर्क है।

 

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा बुधवार को लोहाघाट बाजार स्थित विभिन्न मिठाई प्रतिष्ठानों और जनरल स्टोर्स का गहन औचक निरीक्षण किया गया।

 

इस अभियान के दौरान दुकानों पर बिकने वाली मिठाइयों की गुणवत्ता के साथ-साथ उनके निर्माण में प्रयुक्त होने वाली कच्ची सामग्री (रॉ मटेरियल) और रसोई की साफ-सफाई (किचन हाइजीन) का सूक्ष्मता से जायजा लिया गया।

 

निरीक्षण की इस कार्यवाही के अंतर्गत संदिग्ध एवं मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम हेतु विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों से खोया बर्फी, मलाई लड्डू, छुहारा लड्डू, पेड़ा, मैदा तथा मसालों सहित कुल 08 खाद्य सामग्री के नमूने संग्रहित कर विस्तृत परीक्षण हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

 

प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत गुणवत्ता मानकों में कमी पाए जाने पर संबंधित कारोबारियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

 

अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी ने सभी खाद्य कारोबारियों को केवल मानक एवं गुणवत्तायुक्त सामग्री तैयार करने व बेचने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने व्यवसायियों को निर्देशित किया गया कि वे खाद्य पदार्थों की खरीद अनिवार्य रूप से पक्के बिलों पर ही करें तथा आगामी पर्वों के दौरान खाद्य सामग्री की स्वच्छता एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखें।

 

निरीक्षण अभियान में सहायक दिनेश फर्त्याल शामिल रहे।

Kamal bhandari editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement