टनकपुर के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को दी गई कैरियर गाइडेंस और कौशल विकास की जानकारी*

चम्पावत

*टनकपुर के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को दी गई कैरियर गाइडेंस और कौशल विकास की जानकारी*

प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के युवा सशक्तीकरण और कौशल विकास उत्तराखंड के विजन को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है।

इसी क्रम में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के अनुपालन में गुरुवार को जिला सेवायोजन कार्यालय चम्पावत द्वारा राजकीय इण्टर कॉलेज टनकपुर तथा राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज टनकपुर में विशेष कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिला सेवायोजन अधिकारी श्री आर.के पंत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मा0 मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप राज्य के युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और कौशल विकास के क्षेत्र में सक्षम बनाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने छात्र-छात्राओं को विभिन्न विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी देने के साथ-साथ ‘स्किल प्रतियोगिता 2026’ के संबंध में विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया, ताकि प्रदेश के युवा अपनी प्रतिभा के बल पर नए अवसरों का लाभ उठा सकें।

आयोजन में उपस्थित विद्यार्थियों को स्वरोजगार से संबंधित उपयोगी कैरियर साहित्य का वितरण भी किया गया।

इस जागरूकता कार्यक्रम में दोनों विद्यालयों के कुल 173 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी क्षमता निर्माण के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इस दौरान विद्यालय के शिक्षक व सेवायोजन कार्यालय के कार्मिक व छात्र-छात्राएं सहित अन्य उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement