जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के आदेशानुसार प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और जनहित के कार्यों को गति देने के लिए तहसीलदार चम्पावत श्री बृजमोहन आर्या अब अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ उप तहसील मंच के कार्यों का भी संपादन करेंगे।

चंपावत 02 जुलाई 2026

राजकीय एवं जनहित में लिए गए इस निर्णय के अनुसार, श्री बृजमोहन आर्या सप्ताह में दो दिन, प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को उप तहसील मंच से संबंधित तहसीलदार के समस्त राजकीय कार्यों का निर्वहन करेंगे। शेष दिनों में वे पूर्व की भांति चम्पावत मुख्यालय में तैनात रहकर अपने नियमित कार्यों को संभालेंगे।

जिलाधिकारी द्वारा यह व्यवस्था अग्रिम आदेशों तक तत्काल प्रभाव से लागू की गई है, जिससे मंच क्षेत्र के स्थानीय नागरिकों को अपने राजस्व और प्रशासनिक कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और उनके मामलों का त्वरित निस्तारण हो सकेगा।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement