मानसून के दृष्टिगत नदी किनारों पर नहीं जाने की अपील, सुरक्षा के लिए जारी की एडवाइजरी।

चम्पावत, 01 जुलाई 2026

*मानसून के दृष्टिगत नदी किनारों पर नहीं जाने की अपील, सुरक्षा के लिए जारी की एडवाइजरी*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में सिंचाई खंड लोहाघाट द्वारा मानसून के दौरान जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शारदा नदी एवं हुड्डी नदी के जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए आवश्यक चेतावनी के साथ ही खतरों वाले स्थान पर साइनेज एवं एडवाइजरी जारी की गई है।

सहायक अभियंता, सिंचाई खंड लोहाघाट मनोज तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि लगातार वर्षा के कारण नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ रहा है। ऐसी स्थिति में आमजन से अपील की गई है कि वे नदी किनारों पर अनावश्यक आवाजाही न करें तथा किसी भी स्थिति में नदियों में स्नान न करें।

जनसुरक्षा की दृष्टि से नदियों में स्नान पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है।

उन्होंने बताया कि नदी किनारे रहने वाले नागरिक विशेष सतर्कता बरतें तथा बच्चों को भी नदी के आसपास जाने से रोकें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन अथवा आपदा कंट्रोल रूम को सूचित करें।

जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि मानसून अवधि के दौरान जारी सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें तथा स्वयं एवं अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने में प्रशासन का सहयोग करें।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement