सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश।

चम्पावत, 24 जून 2026

*सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित सीएम हेल्पलाइन समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभागीय अधिकारियों को जन शिकायतों के त्वरित, प्रभावी एवं संतोषजनक निस्तारण के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन आमजन की समस्याओं के समाधान का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इसलिए सभी विभागीय अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक अधिकारी प्रतिदिन सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करें तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करें, जिससे शिकायतों के लंबित रहने की स्थिति न बने।

समीक्षा के दौरान अवगत कराया गया कि वर्तमान में सीएम हेल्पलाइन पर विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 59 शिकायतें लंबित हैं। इनमें राजस्व विभाग की 9, पुलिस विभाग की 5, सिंचाई विभाग की 5 तथा विद्युत विभाग की 3 शिकायतें शामिल हैं। जिसमें एल-1 स्तर पर 50 तथा एल-2 स्तर पर 9 शिकायतें लंबित हैं।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करते हुए शिकायतकर्ताओं को संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जन समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा इसमें किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. देवेश चौहान, उपजिलाधिकारी बी.सी. पंत, जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट, जिला समाज कल्याण अधिकारी रविन्द्र सामंत, जिला पंचायत राज अधिकारी महेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement