मा. मुख्यमंत्री के ‘आदर्श चंपावत’ के विजन को मिलेगी रफ्तार, जनपद में तेजी से फैलेगा सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क।

चंपावत 16 जून 2026

*मा. मुख्यमंत्री के ‘आदर्श चंपावत’ के विजन को मिलेगी रफ्तार, जनपद में तेजी से फैलेगा सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क*

प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के ‘आदर्श चंपावत’ के विजन को धरातल पर उतारने और जनपद को पर्यावरण अनुकूल व आधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस करने की दिशा में जिला प्रशासन की ओर से निरंतर कार्य किये जा रहें हैं ।

इसी क्रम में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में ‘सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क’ के संबंध में गठित जनपद स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशानुरूप जनपद को आधुनिक और प्रदूषण मुक्त ईंधन की सुविधाओं से जोड़ने के लिए चल रहे कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि वे परियोजना प्रमुख गैसोनेट के भूमि संबंधी सभी लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण करने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि विकास कार्यों में कोई बाधा न आए। इसके साथ ही उन्होंने जिला आपूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि वे कार्यदायी संस्था के साथ निरंतर समन्वय स्थापित कर कार्य करें और सिटी गैस नेटवर्क के काम में तेजी लाएं।

बैठक में मौजूद गैसोनेट (यूके) लिमिटेड के परियोजना प्रमुख नीरज जोशी ने प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि ‘आदर्श चंपावत’ के संकल्प को गति देने के लिए जनपद में लगभग 36 किलोमीटर लंबे गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क पर कार्य किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने अवगत कराया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत अब तक लगभग 5 किलोमीटर का कार्य पूरा कर लिया गया है और शेष कार्य को भी जल्द से जल्द पूरा करने का कार्य किया जा रहा है।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि परियोजना प्रमुख गैसोनेट के भूमि संबंधी सभी मामलों का त्वरित निस्तारण करने हेतु प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि विकास कार्यों में कोई बाधा न आए। इसके साथ ही उन्होंने जिला आपूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि वे कार्यदायी संस्था के साथ निरंतर समन्वय स्थापित कर फील्ड स्तर पर आ रही दिक्कतों को दूर करें और सिटी गैस नेटवर्क के काम में तेजी लाएं।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि ‘आदर्श चंपावत’ के इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में किसी भी स्तर पर ढिलाई ना बरती जाए और सभी संबंधित विभाग आपसी तालमेल से काम को समय-सीमा के भीतर पूरा करें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ जीएस खाती, अपर जिलाधिकारी कृष्ण नाथ गोस्वामी, उप जिलाधिकारी चंपावत विपिन चंद्र पंत, उप जिलाधिकारी लोहाघाट नीतू डांगर, जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट सहित अन्य उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement