जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आगामी नगर निकाय पाटी चुनाव हेतु प्रथम रेंडमाइजेशन प्रक्रिया पूरी।

चंपावत 30 मई 2026

*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आगामी नगर निकाय पाटी चुनाव हेतु प्रथम रेंडमाइजेशन प्रक्रिया पूरी*

आगामी नगर निकाय पाटी सामान्य निर्वाचन को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) चंपावत में जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में मतदान कार्मिकों का प्रथम रेंडमाइजेशन सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। इस प्रक्रिया के तहत शुरुआती चरण में निर्वाचन ड्यूटी के लिए पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों की तैनाती को लेकर रैंडम चयन किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष कुमार ने इस संबंध में कहा कि नगर निकाय चुनाव की पूरी प्रक्रिया को बेहद सुव्यवस्थित और निष्पक्ष ढंग से पूरा कराया जाएगा। इसी क्रम में आयोजित किए गए प्रथम रेंडमाइजेशन के दौरान कुल 06पीठासीन अधिकारियों (प्रिसाइडिंग ऑफिसर्स) तथा 06 मतदान अधिकारियों (प्रथम) का रेंडमाइजेशन किया गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव से जुड़ी हर प्रक्रिया में पूरी सतर्कता और पारदर्शिता बरती जाए ताकि निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर पर कोई त्रुटि न रहे।

इस महत्वपूर्ण रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के दौरान कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी ध्रुव रावत और अतिरिक्त जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अमित बूरा, सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी (एडीपीआरओ) उमेश जौला तथा नवीन उपाध्याय उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement