*जनगणना प्रशिक्षण में अनुपस्थित अधिकारियों पर जिलाधिकारी की कार्रवाई, एक दिवस का वेतन रोका*।

Spread the love

चम्पावत 24 फरवरी 2026

*जनगणना प्रशिक्षण में अनुपस्थित अधिकारियों पर जिलाधिकारी की कार्रवाई, एक दिवस का वेतन रोका*

जनगणना 2027 के सफल, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित संपादन के उद्देश्य से जनपद चम्पावत में जनगणना से संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों—चार्ज अधिकारी, सहायक चार्ज अधिकारी, तकनीकी सहायकों एवं सेन्सस क्लर्क—का त्रिदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

प्रशिक्षण के दूसरे दिन तहसीलदार बाराकोट एवं अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत बनबसा बिना किसी पूर्व अनुमति के प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित रहे। जबकि जनगणना प्रशिक्षण श्रृंखला में चार्ज अधिकारी, सहायक चार्ज अधिकारी, तकनीकी सहायकों एवं सेन्सस क्लर्क की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण एवं उत्तरदायित्वपूर्ण होती है।

प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने संबंधित अधिकारियों की उक्त लापरवाही को गंभीर मानते हुए तहसीलदार बाराकोट एवं अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत बनबसा का एक दिवस का वेतन आगामी वेतन बिल से आहरण हेतु रोके जाने के आदेश निर्गत किए हैं।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता या अनुशासनहीनता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी संबंधित अधिकारी प्रशिक्षण एवं दायित्वों के निर्वहन में पूर्ण गंभीरता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करें।

Jaya punetha editor in chief ।