*मुख्यमंत्री संस्कृति संवर्धन पहल: बालेश्वर मंदिर से नशा मुक्ति का सांस्कृतिक संदेश*।

चम्पावत 28 जनवरी 2026

*मुख्यमंत्री संस्कृति संवर्धन पहल: बालेश्वर मंदिर से नशा मुक्ति का सांस्कृतिक संदेश*

*जनपद चम्पावत में अनूठी पहल — युवाओं को नशे से दूर रखने व जनजागरूकता की मजबूत मुहिम*

जनपद चम्पावत में “नशा मुक्त भारत” अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा एक अनूठी पहल की गई है। माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के नेतृत्व में “माननीय मुख्यमंत्री संस्कृति संवर्धन पहल – कला, परंपरा और पहचान” तथा “नशा मुक्त भारत, नशा मुक्त देवभूमि” कार्यक्रम के अंतर्गत ऐतिहासिक एवं आस्था के केंद्र बालेश्वर मंदिर में महंत श्री पवन गिरी को संस्कृति संवर्धन किट भेंट की गई।

यह पहल केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संस्कृति के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रखने और समाज में व्यापक जनजागरूकता फैलाने का सार्थक प्रयास है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने बालेश्वर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर जनपद की सुख-समृद्धि, शांति और प्रगति की कामना की तथा मंदिर परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के विज़न के अनुरूप जनपद में संस्कृति संरक्षण और नशा मुक्ति को एक साथ जोड़कर व्यापक सामाजिक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों को इस मुहिम से जोड़ना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि ये स्थान समाज को नैतिक दिशा देने वाले केंद्र होते हैं।

उन्होंने बताया कि “मुख्यमंत्री संस्कृति संवर्धन पहल” के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक एवं सामुदायिक संस्थाओं को संस्कृति संवर्धन किट उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिनमें पुस्तकें, वाद्य यंत्र एवं जागरूकता सामग्री शामिल हैं। इन माध्यमों से युवाओं को अपनी जड़ों, परंपराओं और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ते हुए नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज—तीनों के भविष्य को प्रभावित करता है, इसलिए यह आवश्यक है कि जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुँचे। धार्मिक स्थलों से दिया गया यह संदेश समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देता है और युवाओं को नशे से दूर रहने की प्रेरणा प्रदान करता है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य जनसहभागिता के माध्यम से नशा मुक्त, संस्कारवान और सशक्त चम्पावत का निर्माण करना है। इस दिशा में निरंतर अभियान, संवाद, सांस्कृतिक गतिविधियाँ और जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

Jaya punetha editor in chief ।

 

इस दौरान व्यापार संघ अध्यक्ष श्री विकास साह, सामाजिक कार्यकर्ता श्री गौरव पांडेय, राज्य आंदोलनकारी श्री सुनील गड़कोटी, श्री मयूख चौधरी, श्री संतोष पांडेय, श्री अमित गड़कोटी, श्री लक्ष्मीदत्त सक्टा, श्री नरेंद्र सिंह, श्री पार्थ गड़कोटी, खंड विकास अधिकारी श्री अशोक अधिकारी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement