*बनबसा में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ शिविर 28 फरवरी को होगा आयोजन*।

चंपावत 24 फरवरी 2026

*बनबसा में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ शिविर 28 फरवरी को होगा आयोजन*

“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत बनबसा में आयोजित होने वाले बहुउद्देशीय शिविर 28 फरवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए अभियान के नोडल अधिकारी/जिला विकास अधिकारी दिनेश सिंह दिगारी ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी, चम्पावत डॉ जीएस खाती की अध्यक्षता में नगर पंचायत बनबसा में आयोजित होने वाले इस शिविर की तिथि को आकस्मिकता के दृष्टिगत बदला गया है।

संशोधित कार्यक्रम का विवरण:

नई तिथि: 28 फरवरी 2026 (शनिवार)

स्थान: नवनिर्मित होटल लीला पैलेस के पास मैदान, बनबसा।

अध्यक्षता: मुख्य विकास अधिकारी, चम्पावत।

नोडल अधिकारी ने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुँचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं एवं सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे जहाँ जन-समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करने का प्रयास किया जाएगा।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement