*गोरलचौड़ ऑडिटोरियम में तीन दिवसीय आउटरीच प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, 89 कार्मिकों ने लिया भाग*।

चम्पावत 28 जनवरी 2026

*गोरलचौड़ ऑडिटोरियम में तीन दिवसीय आउटरीच प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, 89 कार्मिकों ने लिया भाग*

डॉ. आर.एस. टोलिया, उत्तराखंड प्रशासन अकादमी, नैनीताल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय आउटरीच प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रथम दिवस का प्रशिक्षण सत्र गोरलचौड़ स्थित ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी श्री कृष्णनाथ गोस्वामी द्वारा किया गया।

इस प्रशिक्षण में विभिन्न विभागों के कुल 89 कार्मिकों ने प्रतिभाग किया। प्रथम दिवस के सत्र में प्रतिभागियों को वेतन निर्धारण, लैंगिक मुद्दों तथा कार्यस्थल पर महिलाओं के प्रति लैंगिक उत्पीड़न (POSH) अधिनियम से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

विशेषज्ञों द्वारा नियमावली, प्रक्रियाओं एवं व्यवहारिक पहलुओं को सरल एवं उदाहरणात्मक ढंग से समझाया गया, जिससे कार्मिकों की प्रशासनिक दक्षता एवं लैंगिक संवेदनशीलता में वृद्धि हो सके।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य शासकीय कार्मिकों को अद्यतन सेवा नियमों, प्रशासनिक प्रक्रियाओं तथा लैंगिक समानता से जुड़े प्रावधानों के प्रति जागरूक बनाना है, ताकि वे अपने दायित्वों का प्रभावी एवं संवेदनशील निर्वहन कर सकें।

तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के आगामी सत्रों में भी विभिन्न प्रशासनिक एवं सेवा संबंधी विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement