चम्पावत 17 जनवरी 2026
*“पशुपालकों को मिला केसीसी का लाभ, 39 आवेदन प्राप्त”*
राजकीय पशु चिकित्सालय सचल, चम्पावत द्वारा लोहाघाट विकासखंड की ग्राम सभा मड़ चमार एवं रायकोट महर में पशु चिकित्सा एवं किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) से संबंधित विशेष शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के दौरान पशुपालकों को किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से मिलने वाले विभिन्न लाभों की विस्तार से जानकारी दी गई, जिसमें पशुपालन हेतु ऋण सुविधा, बीमा, एवं आर्थिक सहायता से जुड़ी योजनाएं शामिल रहीं।
इस दौरान कुल 39 आवेदन प्राप्त हुए। इसके साथ ही शिविर में पशुपालकों के पशुओं हेतु आवश्यक औषधियों का निःशुल्क वितरण भी किया गया, जिससे पशुओं के स्वास्थ्य संरक्षण में सहायता मिली।
शिविर में पशु चिकित्सा अधिकारी (सचल) डॉ. वैशाली साह, ब्रुक्स इंडिया के कार्यकर्ता श्री करण श्री दिनेश चंद्र सहित बड़ी संख्या मे ग्रामीण उपस्थित रहे।
Jaya punetha editor in chief ।



