Spread the love

चंपावत 19 जून 2026

मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में विशेष गहन पुणोरीक्षण अंतर्गत निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुगम और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से ई.एफ. फॉर्म (EF Forms) के शत-प्रतिशत डिजिटलाइजेशन (अंकीयकरण) का कार्य लगातार किया जा रहा है।

इसी क्रम में अधिशासी अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AERO) ऋषभ उनियाल द्वारा बूथ संख्या 150 और बूथ संख्या 147 पर चल रहे डिजिटलाइजेशन कार्य का सघन मॉनिटरिंग व निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दोनों बूथों पर तकनीकी टीमों द्वारा फॉर्मों को ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने और डेटा प्रविष्टि (Data Entry) की गति व सटीकता की जांच की गई।

इसके अतिरिक्त मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध और अद्यतन बनाने के उद्देश्य से संचालित ‘विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम’ के अंतर्गत संबंधित अधिकारियों द्वारा विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के बूथ संख्या 176 और बूथ संख्या 54 का स्थलीय निरीक्षण (Field Visit) किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित बी.एल.ओ. (बूथ लेवल ऑफिसर) से अब तक प्राप्त हुए नए मतदाता पंजीकरण, नाम विलोपन और संशोधन संबंधी दावों व आपत्तियों की प्रगति की समीक्षा की।

Jaya punetha editor in chief ।