जिला चिकित्सालय चम्पावत में 24 मई को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे सेवाएं।

चम्पावत 22 मई, 2026

*जिला चिकित्सालय चम्पावत में 24 मई को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे सेवाएं*

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला चिकित्सालय चम्पावत में चीमा हॉस्पिटल एण्ड ट्रॉमा सेन्टर, रुद्रपुर द्वारा दिनांक 24 मई 2026, रविवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं आमजन से अपील की है कि अधिक से अधिक लोगों को इस शिविर का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करें।

शिविर में डॉ. जी. एस. चीमा एवं डॉ. अविनाश पाल द्वारा हड्डी एवं जोड़ सम्बन्धी रोगों, घुटना एवं कूल्हा प्रत्यारोपण, कमर दर्द, गर्दन दर्द, फ्रेक्चर एवं अन्य हड्डी रोगों का परीक्षण एवं परामर्श दिया जाएगा। वहीं डॉ. भारत सिंह रावत द्वारा अस्थमा, एलर्जी, ब्रोंकाइटिस, निमोनिया, टीबी एवं अन्य स्वास एवं छाती रोगों की जांच की जाएगी।

इसके अतिरिक्त डॉ. धीरज पन्त द्वारा न्यूरोसर्जरी एवं नसों से सम्बन्धित रोगों जैसे ब्रेन स्ट्रोक, सायटिका, स्पॉन्डिलाइटिस, कमर दर्द, गर्दन दर्द, मिर्गी एवं अन्य न्यूरो समस्याओं का परीक्षण एवं परामर्श दिया जाएगा।

मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि शिविर में आने वाले सभी मरीजों को निःशुल्क परामर्श के साथ-साथ निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की जाएंगी। अस्पताल में आयुष्मान कार्ड, ESI, ECHS एवं Cashless Insurance TPA की सुविधा उपलब्ध है।

अधिक जानकारी हेतु बसंत बेलवाल, चीमा हॉस्पिटल रुद्रपुर से मोबाइल नंबर 8630405051 पर संपर्क किया जा सकता है।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement